नागौर: नागौर के नवीन सोनी हत्याकांड मामले में चारों गिरफ्तार आरोपियों को किया गया कोर्ट में पेश, 29 जून तक रिमांड पर लिया
Nagaur, Nagaur | Jun 26, 2024 नागौर शहर के बाजारवाडा में 20 जून को नवीन सोनी की पीट पीट कर हत्या कर देने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को आज कोतवाली थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 29 जून तक रिमांड पर लिया है। नागौर कोतवाल मनीष ने बताया कि नवीन सोनी हत्याकांड मामले में आरोपी दीपचंद,पंकज, सुरेश और रामजीवन को कोर्ट में पेश कर 29 जून तक रिमांड पर लिया।