नागौर: नागौर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने भावंडा थाने के आरोपी बाबूलाल को किया जिले से बदर
Nagaur, Nagaur | Jun 26, 2024 नागौर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट चंपालाल ने बुधवार को भावंडा थाने के आरोपी बाबूलाल को दो माह के लिए जिले से बदर कर दिया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट चंपालाल ने बताया कि बाबूलाल को गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1975 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जिला नागौर से दो माह तक निष्कासित किए जाने के आदेश जारी किए हैं।