उरई: उरई के एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के तहत लोगों को किया गया जागरूक, डीएम व एसपी रहे मौजूद
Orai, Jalaun | Oct 17, 2024 गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वहीं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत लोगों को यातायात नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया गया और नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया है।