खजियार की खूबसूरती और शांत वातावरण ने पर्यटकों का जीता दिल, स्थानीय लोगों और खानपान की भी जमकर की तारीफ
चंबा। पर्यटन नगरी खजियार घूमने पहुंचे पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण से बेहद प्रभावित नजर आए। पर्यटकों का कहना है कि खजियार बेहद खूबसूरत जगह है। यहां का शांत माहौल, स्थानीय लोगों का अच्छा व्यवहार और स्वादिष्ट खानपान इस पर्यटन स्थल को और भी खास बनाते हैं।
पर्यटकों ने कहा कि यहां आकर मन को सुकून मिलता है। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कुछ समय बिताना अपने आप में एक शानदार अनुभव है। उन्होंने खजियार की जमकर सराहना करते हुए कहा कि यह ऐसी जगह है, जहां बार-बार घूमने आने का मन करता है।
Chamba, Chamba | Nov 10, 2026