बीकानेर: बीकानेर विकास प्राधिकरण की बैठक में एसीएस आलोक गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश
बीकानेर में नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता ने विकास प्राधिकरण सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिला कलेक्टर एवं बीडीए अध्यक्ष निशांत जैन भी मौजूद रहे। गुप्ता ने जोड़बीड़ आवासीय कॉलोनी सहित नई योजनाओं में पानी, बिजली और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हों