शाहपुरा: शाहपुरा के मालकछार से नर्मदा जल लेकर निकले कांवड़िये,भगवान शंकर को अर्पण करेंगे जल
श्रावण मास में भगवान शंकर को जल अर्पण करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है शहपुरा के मालकछार से ऐसा ही अनूठा नजारा भक्तों का देखने को मिला। शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे भक्त यहां से नर्मदा जल लेकर निकले और इसके बाद वह नर्मदा जल दमोह में भगवान शंकर को अर्पण करेंगे। लंबे समय से परंपरा चली आ रही है सड़कों पर आस्था का अनूठा सैलाब देखने को मिलता है