पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया
कैथवाड़ा पुलिस ने रविवार रात 8 बजे साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 के एक मामले में वांछित आरोपी ताहिर निवासी गढ़ी झीलपट्टी, को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन और ठगी से अर्जित संपत्तियों की जांच कर रही है।