पलवल: पलवल प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर मोहबलीपुर गांव के लोगों ने रखी अपनी बात
Palwal, Palwal | Sep 4, 2025 मोहबलीपुर गांव के लोगों ने बताया कि अगर पानी थोड़ा और बढ़ गया तो गांव में कोई भी घर नहीं बचेगा। गांव के पास रिंग बांध बना हुआ है जिसकी रिपेयरिंग नहीं करवाई गई है। जबकि इस बांध की रिपेयरिंग हर साल करवाई जाती है लेकिन अबकी बार नहीं करवाई गई। पहले तो प्रशासन द्वारा जेसीपी मजदूर, कट्टे सब भेज दिए गए थे। लेकिन अबकी बार ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।