सिरोही: रसैल वाइपर के डसने से महिला बेहोश, खेत में काम करते समय काटा गया, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती; 24 घंटे निगरानी
Sirohi, Sirohi | Jul 9, 2026 सिरोही के कृष्णगंज में खेत में काम कर रही एक महिला को जहरीले रसैल वाइपर सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला डसने के कुछ ही मिनटों में बेहोश हो गई। परिजन सांप को प्लास्टिक की थैली में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टर अगले 24 घंटे तक महिला की विशेष निगरानी कर रहे है