टाटीझरिया: अमनारी में 501 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण
अमनारी में 501 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण। टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं।