लातेहार: जन शिकायत निवारण में 25 मामलों की सुनवाई, त्वरित समाधान के निर्देश
लातेहार। उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मनरेगा अंतर्गत बिरसा सिंचाई कूप भुगतान, कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन, भूमि अधिग्रहण व जमीन विवाद प्रमुख रहे