बीना: नगर पालिका की कर वसूली ने तोड़ा रिकॉर्ड, जल व संपत्ति कर के ₹29 लाख वसूले गए: अधिकारी
Bina, Sagar | Dec 14, 2025 नगर पालिका परिषद में वर्षों से जल एवं संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों पर सख्ती की गई। नगर पालिका के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद की राजस्व टीम के अलावा अन्य विभागों कर्मचारी भी जल और संपत्ति कर की वसूली में लग गए और कर्मचारियों के सहयोग एवं नागरिकों की जागरूकता के चलते पिछले वर्षों की तुलना में एक दिवस के अंदर 29 लाख रुपए वसूले।