पटना ग्रामीण: पटना में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के बजट और आर्थिक विकास को लेकर की चर्चा
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे युवाओं के साथ संवाद किया। बिहार के बजट और आर्थिक विकास को लेकर युवाओं के साथ सम्राट चौधरी ने चर्चा की और इस बजट से युवाओं को क्या कुछ मिलेगा इस बात की जानकारी दी। मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित बिहार के निर्माण में एक-एक युवा का योगदान महत्वपूर्ण है।