हसनगंज: अजगैन रेलवे क्रॉसिंग कस्बा के पास से पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में किया पेश
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सलमान पुत्र सलीम व रहीम पुत्र रफीक निवासी गण छतई खेड़ा थाना अजगैन पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। जहां पुलिस लगातार दोनों अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग कस्बा के पास से गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया है।