हसनगंज: पिछवाड़ा गांव में ज़मीनी विवाद में दो भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पिछवाड़ा गांव निवासी रामविलास से जमीन के विवाद में भाई से कहासुनी हो गई और विवाद इतना बढ़ गया की रामविलास के विरोध करने पर दबंग भाई ने धारदार हथियार से सर पर हमला कर लहू लुहान कर दिया। खून से लथपथ देखकर परिजनों ने CHC में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।