गिरिडीह: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बरगंडा पावर हाउस स्थित भाजपा नेता के आवास पर पहुंचीं, संवाद कार्यक्रम किया
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार को 4 बजे बरगंडा पावर हाउस स्थित भाजपा नेता चुन्नू कांत के आवासीय परिसर में पहुंची। जहां एक संवाद कार्यक्रम किया गया।मौके पर शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद रहे। गिरिडीह के विकास को लेकर गंभीर चर्चा की गई। साथ ही इसमें सरकार के सहयोग पर भी बातचीत हुई।