गिरिडीह: उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गद्दी मोहल्ला समेत कई दुकानों और रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार शनिवार को 4 बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजा कुमार के द्वारा गिरिडीह के गद्दी मोहल्ला समेत विभिन्न किराना दुकान, मिठाई दुकान एवं रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गद्दी मोहल्ला के अधिकांश दुकाने बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं।