मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर गाली गलोज करते हुए किए बंदूक से फायर, मामला दर्ज।
Mehgaon, Bhind | Jul 25, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी घनश्याम पुत्र थान सिंह गौर निवासी पिपरौली थाना मेहगांव ने पुलिस को बताया। कि जमीनी विवाद को लेकर गोपाल सिंह, मनीष गौर ,पिंटू गौर निवासी पिपरौली ने गाली गलौज करते हुए लाइसेंसी बंदूक से दो-तीन फायर किए। तथा जान से मारने की धमकी दी। मेहगांव पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।