मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंडा का पुरा में आपसी रंजिश के चलते फरियादी के साथ की मारपीट, मामला दर्ज।
Mehgaon, Bhind | Jul 24, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी माता प्रसाद पुत्र दुर्गा प्रसाद शर्मा निवासी पंडा का पुरा ने पुलिस को बताया। कि आपसी रंजिश के चलते मुलू शर्मा निवासी बहुआ थाना मेहगांव ने फरियादी के घर के बाहर पंडा का पुरा में गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। मेहगांव पुलिस ने मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।