Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

भीलवाड़ा: देवा जी का खेड़ा में युवक ने डेकोरेशन गोदाम में लगाई फांसी, 22 वर्षीय विशाल पाराशर की मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Bhilwara, Bhilwara | Jul 4, 2026
भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के देवा जी का खेड़ा स्थित एक डेकोरेशन गोदाम में शनिवार को 22 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नर्मदा विहार कॉलोनी निवासी विशाल पाराशर के रूप में हुई है।

MORE NEWS

*जयपुर शहर में अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई*
*सांगानेर क्षेत्र में 73 घरेलू गैस सिलेंडर, दो वाहन और एक मोटरसाइकिल जब्त*

*जयपुर:कमलेश आमेटा, 28 जुलाई                                        मुख्य सचिव राजस्थान सरकार एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसारघरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी, जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में गठित सतर्कता दल ने सांगानेर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग के मामले का खुलासा किया। 

सतर्कता दल ने मनोरियावाला साहीपुरा , सांगानेर क्षेत्र में दबिश देकर मौके पर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते हुए 73 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन , कार तथा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। मौके पर एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा उसके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग और घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग गंभीर हादसों का कारण बन सकता है। रिहायशी क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियां आमजन के जीवन एवं संपत्ति के लिए बड़ा खतरा हैं। 

उन्होंने बताया कि जयपुर शहर में अवैध गैस रिफिलिंग, भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध गैस रिफिलिंग, भंडारण अथवा कालाबाजारी की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

*जयपुर शहर में अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई* *सांगानेर क्षेत्र में 73 घरेलू गैस सिलेंडर, दो वाहन और एक मोटरसाइकिल जब्त* *जयपुर:कमलेश आमेटा, 28 जुलाई मुख्य सचिव राजस्थान सरकार एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसारघरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी, जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में गठित सतर्कता दल ने सांगानेर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग के मामले का खुलासा किया। सतर्कता दल ने मनोरियावाला साहीपुरा , सांगानेर क्षेत्र में दबिश देकर मौके पर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते हुए 73 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन , कार तथा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। मौके पर एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा उसके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग और घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग गंभीर हादसों का कारण बन सकता है। रिहायशी क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियां आमजन के जीवन एवं संपत्ति के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर शहर में अवैध गैस रिफिलिंग, भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध गैस रिफिलिंग, भंडारण अथवा कालाबाजारी की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 28, 2026

*गौसेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति की सेवा भी है*
 आकोला (रमेश चन्द डाड) श्रीमुनिकुलब्रह्मचर्याश्रम वे. सं. बरूंदनी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस भगवान श्रीकृष्ण की गोचरण लीला, माखन-चोरी लीला एवं गोवर्धन पूजा महोत्सव का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के उपरांत गोवर्धन पूजा का उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष के बीच गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की।
व्यासपीठ से कथा प्रवक्ता पूज्य कुलदीप जी शर्मा बांगरेड़ ने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में माता का स्थान रखती है। गौमाता के दूध, दही, घी, गोबर एवं गोमूत्र से मानव जीवन और कृषि दोनों का कल्याण होता है। इसलिए गौसेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति की सेवा भी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से गौसंरक्षण एवं गौसेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कथा में भगवान श्रीकृष्ण की माखन-चोरी एवं गोचरण लीला का सुंदर वर्णन करते हुए बताया गया कि श्रीकृष्ण का बालस्वरूप प्रेम, सरलता, निष्कपटता और वात्सल्य का प्रतीक है। उनकी प्रत्येक लीला मानव जीवन को प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश देती है।
गोवर्धन पूजा के प्रसंग में बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अभिमान का नाश कर गोवर्धन पर्वत की पूजा का संदेश दिया। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि प्रकृति, पर्वत, जल, वनस्पति और समस्त पर्यावरण की रक्षा एवं सम्मान करना ही सच्ची ईश्वर-भक्ति है। भागवत महापुराण हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, संरक्षण और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
कथा के समापन पर भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म, गौसेवा, प्रकृति संरक्षण एवं भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का दिव्य संदेश ग्रहण किया।

*गौसेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति की सेवा भी है* आकोला (रमेश चन्द डाड) श्रीमुनिकुलब्रह्मचर्याश्रम वे. सं. बरूंदनी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस भगवान श्रीकृष्ण की गोचरण लीला, माखन-चोरी लीला एवं गोवर्धन पूजा महोत्सव का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के उपरांत गोवर्धन पूजा का उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष के बीच गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की। व्यासपीठ से कथा प्रवक्ता पूज्य कुलदीप जी शर्मा बांगरेड़ ने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में माता का स्थान रखती है। गौमाता के दूध, दही, घी, गोबर एवं गोमूत्र से मानव जीवन और कृषि दोनों का कल्याण होता है। इसलिए गौसेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति की सेवा भी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से गौसंरक्षण एवं गौसेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की माखन-चोरी एवं गोचरण लीला का सुंदर वर्णन करते हुए बताया गया कि श्रीकृष्ण का बालस्वरूप प्रेम, सरलता, निष्कपटता और वात्सल्य का प्रतीक है। उनकी प्रत्येक लीला मानव जीवन को प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश देती है। गोवर्धन पूजा के प्रसंग में बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अभिमान का नाश कर गोवर्धन पर्वत की पूजा का संदेश दिया। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि प्रकृति, पर्वत, जल, वनस्पति और समस्त पर्यावरण की रक्षा एवं सम्मान करना ही सच्ची ईश्वर-भक्ति है। भागवत महापुराण हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, संरक्षण और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। कथा के समापन पर भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म, गौसेवा, प्रकृति संरक्षण एवं भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का दिव्य संदेश ग्रहण किया।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 28, 2026

भीलवाड़ा: देवा जी का खेड़ा में युवक ने डेकोरेशन गोदाम में लगाई फांसी, 22 वर्षीय विशाल पाराशर की मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस - Bhilwara News