हरिद्वार: उत्तराखंड में जल्द लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, सुभाष घाट पहुंचे हरिद्वार से भाजपा विधायक मदन कौशिक ने दिया बयान
हरिद्वार से भाजपा विधायक मदन कौशिक ने कहा कि बहुत जल्द उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी लागू होगा और ये अन्य राज्यों के लिए नजीर बनेगा। सुभाष घाट पहुंचे एक निजी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बनने वाला है। यूसीसी के लिए सरकार द्वारा गठित कमेटी आगामी दो फरवरी को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।