कोरांव: बदौआ कला लापर गांव से 3 दिन से लापता युवक का नहीं मिल रहा सुराग, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी, पुलिस जुटी तलाश में
कोरांव थाना क्षेत्र के बदौआ कला लापर गांव से 6 जून को दोपहर में लापता हुए युवक चांद मोहम्मद उर्फ सुहेल का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, चांद मोहम्मद उर्फ सुहेल पुत्र हैदर मोहम्मद 6 जून की दोपहर तक अपने घर पर ही था। इसके बाद वह कब और कहां चला गया, इसकी परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।