सत्तर कटैया: नन्दलाली गांव में संत शिरोमणि रविदास की 665 जयंती धूमधाम से मनाई गई, इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित
संत शिरोमणि रविदास की 665 वीं जयन्ती नन्दलाली में धूमधाम से मनाई गई। गांव में इस मौके पर प्रभातफेरी सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सहित उपस्थित लोगों ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुटी थी। लोगों के बीच कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया।