सत्तर कटैया: रामठाकुर धाम पंचगछिया में स्थापित पंचमुखी बजरंगबली मूर्ति दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिये जुट रही है भक्तों की भीड़
रामठाकुर धाम पंचगछिया परिसर में नवनिर्मित मंदिर बनाकर पंचमुखी बजरंगबली मूर्ति स्थापित की गई। मूर्ति दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिये शुक्रवार को भक्तों की भीड़ जुटी थी। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस मौके पर 48 घंटे का अष्ठयाम भी मंदिर परिसर में किया जा रहा है जिसमें कई मंडली पहुंचे हुये हैं। मंडली के बेहतर कलाकारों को पुरस्कृत भी किया गया।