सत्तर कटैया: पटोरी के एक रेल कर्मी की चन्द्रपूरा-गोमो (झारखंड) के पास ट्रेन से कटकर ड्यूटी के दौरान हुई मौत, छाया घर में मातम
पटोरी के एक युवक रेल कर्मी मोहन शर्मा(35 वर्ष) की झारखंड में रेल दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां,पिताजी सहित परिवार के लोगों का रोकर हाल बेहाल बना हुआ है। घटना कि खबर सुनकर लोगों की भीड़ पटोरी में जुट गई। आसपास के लोग परिवार को ढ़ाढ़स देने में जुटे थे। घटना के बाद ग्रामीण भी मर्माहत हैं।