सत्तर कटैया: विशनपुर में बिजली तार चोरी किये जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, चोर की गिरफ्तारी की मांग
विशनपुर में अज्ञात चोर ने बिजली का तार काट लिया। गुस्साये ग्रामीणों ने विशनपुर पेट्रोल पंप के समीप सहरसा-हरदी चौघारा(सुपौल) सड़क को जामकर चोर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह से सड़क जाम रहने के कारण राह चल रहे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। चोर द्वारा बिजली तार काटने के कारण विशनपुर में बिजली सेवा ठप हो गई है।