पाली: ग्राम जामुनधाना में नदी किनारे खड़े किसान पर अचानक जंगली सूअर ने किया हमला, पीड़ित ने घटना की दी जानकारी
Pali, Lalitpur | May 11, 2026 ग्राम जामुनधाना कलां निवासी किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने खेत के पास स्थित नदी किनारे खड़ा हुआ था।इसी दौरान झाड़ियां में छिपकर बैठे हुए एक जंगली सूअर ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। सूअर द्वारा कई बार हमले किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार जारी था।