बहराइच: गल्लामंडी पहुंचे सामान्य प्रेक्षक ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्ट्रांग रूम के लिए चयनित कक्षा कक्षों का किया निरीक्षण
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सलारपुर गल्ला मंडी पहुंचे सामान्य प्रेक्षक ने डीएम के साथ स्ट्रांग रूम के लिए चयनित किए गए कक्ष कक्षों का जायजा लिया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षक अनिल राज राय ने जिलाधिकारी मोनिका रानी के साथ पोलिंग पार्टियों की रवानगी, एवं सुरक्षित रखने के स्थान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।