परवलपुर: लखमाबिगहा छठ घाट पर गंदगी का अंबार, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
परवलपुर प्रखंड के लखमाबिगहा छठ घाट पर चारों ओर गंदगी पसरी है। तालाब में पानी भी काफी कम है और बचा हुआ पानी गंदा है। ऐसे में छठ महापर्व पर यहां अर्घ्य देने आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और व्रतियों को परेशानी हो सकती है।ग्रामीणों के अनुसार, लखमाबिगहा छठ घाट पर आसपास के दर्जनों गांवों के पांच हजार से अधिक श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचते हैं। इनमें अलीपुर डीह, अलीप