धमदाहा: धमदाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
धमदाहा :- नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमदाहा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 90 ग्राम स्मैक के साथ तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।