फूलपुर: लेखपालों ने एसीओ की कार्रवाई के विरोध में थाना दिवस का किया बहिष्कार, धरना दिया
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील में आज शनिवार को सुबह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को फूलपुर तहसील के लेखपालों ने थाना दिवस का बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया लेखपालों ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध जताते हुए नारेबाजी किया।