सागर पुलिस की अनोखी कार्रवाई! पुलिस की टीम हाथ ठेला लेकर आरोपी को पकड़ने
मध्य प्रदेश के सागर में पुलिस ने एक फरार बदमाश को पकड़ने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। गोपालगंज थाना पुलिस की टीम हाथ ठेला लेकर आरोपी को पकड़ने पहुंची और उसे दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंकित उर्फ मगरा मारपीट, लूट सहित कई गंभीर मामलों में फरार चल रहा था। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की इस अनोखी कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस की इस रणनीति की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
सागर, मध्य प्रदेश
#SagarPolice #MadhyaPradesh #ViralVideo #PoliceAction #CrimeNews SagarNews MPNews BreakingNews
Indore, Indore | Jun 23, 2026