मोतिहारी: मोतिहारी के महात्मा गांधी सभागार के भूतल पर पुस्तकालय और पठन कक्ष का निर्माण कार्य शुरू
पूर्वी चम्पारण जिले के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। महात्मा गांधी सभागार के भूतल पर एक आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह पहल जिले के छात्रों, शोधार्थियों, साहित्यप्रेमियों एवं आम नागरिकों को एक सुगम और समृद्ध अध्ययन स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है।