विदिशा: जिला स्तरीय घुमंतु अर्ध घुमंतु विभाग ने मातृ शक्ति सम्मेलन का किया आयोजन, कई छात्राओं को किया सम्मानित
रविवार शाम 5 बजे शहर के जालोरी गार्डन में जिला स्तरीय मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया, आयोजन घुमंतु अर्ध घुमंतु विभाग के माध्यम से किया गया जिसमें घुमंतू और अर्ध घुमंतू जाति में शामिल छात्राओं के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सहित घुमंतु अर्ध घुमंतु विभाग के सदस्य रहे शामिल।