नौतनवा: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा बरगदवा थाना का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा मंगलवार को थाना बरगदवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, अभिलेखों, शस्त्रागार ,मेस, सीसीटीएनएस, बैरक, आदि का निरीक्षण करते हुए, होली त्यौहार व आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।