नानपारा: मिहीपुरवा कस्बे में एक युवक ने अचानक बुलडोजर से गिराई दीवार व गेट, जांच में जुटी पुलिस
मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहीपुरवा कस्बे में रात 9 बजे एक बुलडोजर चालक में घर के सामने लगे गेट व दीवार को ढहा दिया। पीड़ित रामप्यारी ने बताया कि उनके घर के सामने गेट लगा था। एक युवक अचानक बुलडोजर लेकर पहुंचा और गेट को गिरा दिया। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाए अज्ञात युवक ने बुलडोजर से दीवार ढहा दी।