मुरैना नगर: के एस स्कूल के पीछे शराब के नशे में व्यक्ति ने की मारपीट, घायल का हुआ उपचार, मामला दर्ज
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एस स्कूल के पीछे रहने वाले व्यक्ति की शराब के नशे में एक युवक ने मारपीट कर दी ,जिसमें व्यक्ति घायल हो गया, जिसको जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का उपचार किया गया है वहीं पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला भी दर्ज कर लिया है।