सदर: CDO की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, आयुष्मान कार्ड की प्रगति धीमी, कई अधिकारियों का वेतन रोका गया
Sadar, Varanasi | Apr 30, 2026 वाराणसी में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता मेंआ जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। बड़ागांव के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित आयुष्मान सेल कर्मियों और नोडल डॉ. आर.के. सिंह का लगातार दूसरे माह वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।