मधेपुरा: मधेपुरा में कन्हैया कुमार ने बीपी मंडल के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की
एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में जारी पलायन रोको नौकरी दो यात्रा के दौरान आज शुक्रवार की शाम करीब 8:00 बजे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार मधेपुरा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया तत्पश्चात कन्हैया कुमार का काफिला सीधे मंडल आयोग के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीपी मंडल के पैतृक गांव मुरहो पहुंचे