शाहबाद: ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री ने अटल जी को राष्ट्र के प्रति समर्पित नेता बताया
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर शनिवार को दोपहर 3:00 बजे ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारीएवं सांसद जयप्रकाश रावत शामिल हुए। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री ने अटल जी को देश के प्रति एक समर्पित नेता बताया।