हज़ारीबाग: कुम्हार टोली से चार प्रतिबंधित पशु के साथ पिकअप गाड़ी हुई बरामद, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सदर थाना क्षेत्र के गांधी स्मारक पारनाला कुम्हार टोली के पास रविवार की रात्रि स्थानीय लोगों ने तस्करी के लिए परिवहन कर ले जाते एक पिकअप वैन को पकड़ लिया। जिसमें अवैध रूप से क्रूरता पूर्वक चार प्रतिबंधित पशु लादे हुए थे। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 106/24 दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान कटकमदाग थाना क्षेत्र के कदमा निवासी राजेश साव के रूप में हुई है।