करायपरसुराय प्रखंड के मखदुमपुर स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का जायजा लेते हुए संस्थान की मूलभूत समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।