योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 के नवलपुर गांव में लगातार बारिश के बाद प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी मुख्य सड़क पर करीब दो फीट तक जलजमाव हो गया। इससे परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने आज 5जुलाई शनिवार करीब 8 बजे सुबह को मुखिया और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।