जेल से रिहा होते ही आपराधिक शैली में शक्ति प्रदर्शन किया, हिस्ट्रीशीटर कबीर सहित 10 साथी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, तीन कारें जब्त
झालावाड़. जेल से रिहा होने के बाद आपराधिक शैली में शक्ति प्रदर्शन करना हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी और उसके दस साथियों को महंगा पड़ा। कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं तीन कारें भी जब्त की। एसपी अमित कुमार ने बताया कि नला मोहल्ला निवासी हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 24 जून को जिला कारागृह से रिहा हुआ था। रिहाई के समय उसके 20-25 साथियों ने वाहनों के साथ जेल के मुख्य द्वार पर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद कबीर के साथ वाहनों का काफिला शहर के प्रमुख बाजारों से निकाला, जिसमें नारेबाजी और तेज गति से वाहन चलाने की बात सामने आई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस जांच में सामने आया कि वीडियो का उद्देश्य आपराधिक छवि �
Sangod, Kota | Jun 28, 2026