कलान: गांव इस्माइलपुर में चारे की रखवाली कर रहे किसान को 20-25 दबंगों ने लाठी डंडे लेकर दौड़ाया,रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जिले केमिर्जापुर कस्बे के निवासी विमलेश चन्द्र पाठक ने पड़ोसी ग्राम इस्माइलपुर निवासी सुखपाल यादव उर्फ बाबा व 20-25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध गाली गलौज करने,विरोध करने पर मारने पीटने के लिए दौड़ा लेने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।आरोप है कि करीब आधे घण्टे के बाद सुखपाल 20-25 लोगों को लाठी डंडे के साथ लेकर आये और आमादा मारपीट हो गये।