कलान: ग्राम पैलानी उत्तर के मजरा मस्जिद नगला में बिजली के तार से निकली चिंगारी से लगी आग, 6 घरों का सामान जलकर हुआ राख
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर के मजरा मस्जिद नगला में आज बिजली के तार की चिंगारी से आग लग गई जिससे छह घरों का सामान जलकर राख हो गया। बिजली चिंगारी की आग से मुस्ताक पुत्र सोरेन,मुस्लिम पुत्र मुस्ताक, इशरत पुत्र मुस्ताक फूलमियां पुत्र मुश्तक, निजामुद्दीन पुत्र मुस्ताक,जमाद अली पुत्र साकिर के घर जल कर राख हो गए।