कलान: कलान मे भूमि विकास बैंक के चेयरमैन ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ और नुक्कड़ नाटक टीम को रवाना किया
शाहजहांपुर जनपद मे आज कलान मिर्जापुर क्षेत्र में सड़क जागरूकता रथ को भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ और नुक्कड़ नाटक टीम को रवाना किया। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि सड़क पर चलते समय सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करना चाहिए। अधिकांश दुर्घटनाये लापरवाही के कारण होती है।