ऊंचाहार: अलीनगर असकरनपुर गाँव में अधेड़ की मौत, कच्ची शराब पीने से जताई जा रही मौत की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली इलाके के अलीनगर असकरनपुर गाँव में संदिग्ध हालात में एक अधेड़ की मौत हो गई, जिसका शव मंगलवार की सुबह गाँव स्थित विद्यालय के पास पाया गया, पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि गाँव निवासी मनोज गौतम ने दो अन्य साथियों के साथ घर के पास ही बनाई जा रही कच्ची शराब पी थी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा है, जांच पड़ताल शुरू कर दी है।