हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू, प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची का इंतजार
नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद हनुमानगढ़ के 60 वार्डांे के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। हालांकि अभी तक प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा की ओर से अपने-अपने प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी नहीं की गई है। ऐसे में दोनों दलों के संभावित प्रत्याशी सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।