उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र की ठंडी सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि डायल 112 पुलिसकर्मियों ने बीच सड़क एक युवक को थप्पड़ मारा, उसका हाथ मरोड़ा और जबरन पुलिस वाहन में बैठाया।
फिलहाल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यदि किसी व्यक्ति पर अपराध का आरोप है तो उसके विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, यदि पुलिस कार्रवाई के दौरान नियमों या निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन हुआ है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
.
.
.
.
#Azamgarh #UPPolice #Dial112 #UPNews #ViralVideo
Fatehabad, Agra | Jun 28, 2026